आज मन कुछ ....
पुत्र का विद्यालय में प्रवेश! प्रथम दिन
आज मन कुछ भावुक है...आज मन कुछ पुलकित है|
आज मन कुछ प्रसन्न है....आज मन कुछ चिन्तित है|
आँखों में अनगिनत सपने हैं...
अरमान ये मेरे अपने हैं...
दादू - दादी के लाडले...पापा- मम्मा के दुलारे हो तुम।
हमारे चाँद, सूरज, तारे.. हमें बहुत प्यारे हो तुम।
करोगे तुम आज प्रथम बार विद्यालय में प्रवेश..
हमारे लिए ये दिन है अत्यंत विशेष।
जीवन का ये नया पड़ाव, हँसते मुस्कुराते पार करो तुम।
हर क्षेत्र में सफलता तुम्हारे कदम चूमे, विजेता बनके आगे बढ़ो तुम।
बनो तुम एक अच्छे मनुष्य...यही हमारा आशीर्वाद व विश्वास है।
भर दें जीवन खुशियों से तुम्हारा, यही हमारा प्रयास है।