Miyan Bivi ka Jhagda

Jokes, Other

Cover artwork for Miyan Bivi ka Jhagda
HUMOUR

लखनऊ के कई मशहूर बाजार है
हज़रत गंज'वहाँ शाम 5 बजे थे और बाजार भीड़ से भरा हुआ था, इसी भीड़ में मियाँ बीवी एक दूसरे से लड़ने में मशग़ुल थे और लगभग 200 से ज़्यादा लोग उनके इस परिवार के तमाशे को इन्जवाये रहे थे,
बात कुछ इस तरह थी बीवी जिद कर रही थी अपने शौहर से आज आप कार खरीद ही लीजीये मैं थक गई तुम्हारी मोटर साइकिल पर बैठ करके ,
शौहर ने कहा ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने , मोटर साइकिल की चाबी मुझे दे,
बीवी- "नहीं " तुम्हारे पास इतना पैसा है! आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी"
शौहर -"अच्छा तो ले लुँगा अब कुंजी दो"
बीवी- नहीं दूंगी
शौहर- "अच्छा ना दो मैं ताला ही तोड़ देता हूँ
बीवी ने कहा तोड़ दो लेकिन ना कुंजी मिलेगी ना में साथ जाऊँगी "
शौहर "अच्छा तो ये ले में ताला तोड़ने लगा हूँ जाओ तुम्हारी मर्ज़ी मेरे घर ना आना
"
"जाओ जाओ नहीं आती तुम जैसे कंजूस घर"
शौहर ने लोगों की मदद से मोटरसाइकिल का ताला खोल लिया और अपनी बाइक पर बैठ गया और बोला, "तुम आती हो या मैं जाऊँ"
तो वहाँ खड़े लोगों ने समझाया बीबी जाओ इतनी सी बात पर अपना घर न खराब करो
फिर उसने शौहर से वादा लिया बाइक बेचकर जल्द ही कार लेगा
फिर दोनों की सुलह हो गयी और दोनों चले गए

तो जनाब ठीक आधे घंटे बाद उसी स्थान पर फिर से मजमा लग गया

एक बंदा शोर कर रहा था मेरी मोटरसाइकिल कोई चुरा कर ले गया


#MiyanBivi #Jhagda #Humour #Satire #WorkplaceChronicles #DailyLife
Next 3-Minute Read Thirty Minutes of Documented Presence Read Next Story →
Read smoothly in WritOn
Open App